फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There was a fierce fight between two parties, four people were injured.

Sambhal News: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
There was a fierce fight between two parties, four people were injured.
गुन्नौर(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुकनाबाद में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे नेत्रपाल पक्ष के लोग अपनी जमीन पर मकान निर्माण का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने मौके पर जाकर इसका विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक पक्ष से विजय सिंह और जुगेंद्र घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से नेत्रपाल, विजयपाल समेत अन्य लोग चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर भेजा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed