फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There should be a ban on the work of advocates practicing without COP number

Sambhal News: बिना सीओपी नंबर वकालत रहे अधिवक्ताओं के काम पर लगाई जाए रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
There should be a ban on the work of advocates practicing without COP number
चंदौसी। जिला न्यायालय परिसर चंदौसी में अधिवक्ताओं ने चंदौसी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को दिए शिकायती पत्र में काउंसिल के नियमों के विरूद्ध वकालत कर रहे अधिवक्ताओं की वकालत पर रोक लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में बताया कि चंदौसी जिला न्यायालय में कुछ अधिवक्ता बिना सीओपी नंबर के अपने को वरिष्ठ अधिवक्ता बताते हुए वकालत कर रहे हैं। कुछ अधिवक्ताओं के पास सीओपी नंबर भी नहीं है। बिना सीओपी नंबर के वकालत करना बार काउंसिल के नियमों के विरुद्ध है तथा कुछ एलएलबी के छात्र जो अभी अधिवक्ता नहीं हुए हैं। न ही उनका पंजीकरण हुआ हे। वह भी काला कोट पहनकर अधिवक्ता कार्य कर रहे हैं। जिससे अधिवक्ताओं की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे अधिवक्ताओं पर तुरंत कार्रवाई कर न्यायालय में कार्य से रोका जाए। इस मौके पर महेंद्र पाल, रोहन सिंह यादव, बृजेश कुमार, देवेंद्र सिंह, कमल सिंह, पुष्पलता पाल, चरण सिंह, अमरीश शर्मा, जयंत कुमार देवरा, महेश पाल सैनी, जफर अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed