{"_id":"592c6c6e4f1c1bc074bda7bc","slug":"there-is-raining-weather-became-cool","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से सड़कें बनीं तालाब, मौसम हुआ कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से सड़कें बनीं तालाब, मौसम हुआ कूल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Tue, 30 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
weather
- फोटो : self
झमाझम बारिश से सोमवार को सड़कें तालाब बन गईं। मौसम भी कूल हो गया। बच्चों ने जमकर मस्ती की। वहीं बारिश से चोक नाले ओवरफ्लो हो गए। सोमवार को भोर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली।
इस दौरान शुरू हुई झमाझम बारिश सुबह देर तक रुक-रुककर चलती रही। इसमें नगर के स्टेशन रोड, संभल गेट, रामस्वरूप रोड, गांधी रोड, स्टेशन रोड, फव्वारा चौक पर जलभराव से सड़कें तालाब की शक्ल में नजर आईं। राहगीरों और नगरवासियों को आवागमन में दिक्कत हुई।
नाले उफने तो सड़कों पर सिल्ट पसर गई। जलभराव से निजात मिलने के बाद भी घंटों गंदगी से जनजीवन बेहाल रहा। बारिश से खेतों को पानी मिला तो किसानों के चेहरे खिले नजर आए। हालांकि किसानों ने बताया कि फिलहाल खेत तैयार करने के लिए पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। अभी खेतों के लिए बारिश की आवश्यकता है।