फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There is no space in the vending zone, then shops are on the streets

Sambhal News: वेंडिंग जोन में नहीं जगह, फिर सड़कों पर दुकानें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
There is no space in the vending zone, then shops are on the streets
वेंडिंग जोन। - फोटो : वेंडिंग जोन।
चंदौसी। नगर पालिका ने रेहड़ी और फड़ लगाकर रोजगार करने वाले दुकानदारों के लिए गांधी पार्क के पीछे वेंडिंग जोन बनाया है। ताकि सड़क पर अतिक्रमण न हो, लेकिन पर्याप्त जगह न होने से दुकानदारों को परेशानी हो रही है। अधिकांश दुकानदार सड़कों पर दुकान लगाने को मजबूर हैं। ऐसे में उन्हें पालिका की कार्रवाई का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

चंदौसी नगर पालिका ने बीते दिनों अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। जिससे शहर को जाम और जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। कई दिनाें तक स्थायी और अस्थायी दोनों तरीके के अतिक्रमण चिह्नित कर ध्वस्त किए गए थे। सड़क किनारे रेहड़ी और फड़ लगाने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई हुई। पालिका ने गांधी पार्क के पीछे वेंडिंग जोन बना दिया। सड़कों पर दुकान लगाने पर जुर्माने की कार्रवाई भी की गई। इसके बाद से वेंडिंग जोन में दुकानें लगने लगीं, लेकिन वहां पर्याप्त जगह न होने की वजह से दुकानदारों को परेशानी हुई। इसके बाद धीरे- धीरे वहां से दुकानदार हटकर अपने पुराने स्थानों पर पहुंच गए।
विज्ञापन

वेंडिंग जोन में अब शाम के समय से ही चायनीज फूड आदि की दुकानें लगती हैं। दिन भर वेंडिंग जोन खाली पड़ रहता है। पहले की तरह दुकानदार फिर से स्टेशन से फव्वारा चौक तक सड़कों के दोनों साइड रेहड़ी और फड़ लगा रहे हैं। इनकी वजह से जाम की समस्या बन रही है। इन दुकानदारों को कहना है कि वेंडिंग जोन में पर्याप्त जगह नहीं है। न ही पालिका ने वहां कोई व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

888888888
वेंडिंग जोन में पर्याप्त जगह है। अगर कम भी पड़ेगी तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी। लेकिन फड़ वाले यहां आना नहीं चाह रहे हैं। इसके लिए उन्हें एक महीने का समय दिया गया था। समय लगभग पूरा हो चुका है। अब जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

-लता वाष्र्णेय, पालिका अध्यक्ष, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed