फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There is no age or time limit for devotion

Sambhal News: भक्ति की कोई आयु व समय-सीमा नहीं होती

Sat, 18 Jan 2025 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 18 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
There is no age or time limit for devotion

विज्ञापन
चंदौसी। गीता सत्संग भवन में चल रही श्री मद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक प्रिया किशोरी ने बताया कि भक्ति की कोई आयु व समय- सीमा नहीं होती। जब समय मिल जाए, तभी भक्तों को भगवान की भक्ति में लीन हो जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भक्त प्रहलाद का प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भावुक कर दिया। कथा वाचक ने बताया कि भक्त प्रहलाद भगवान विष्णु के अनन्य भक्त थे। लेकिन उनके पिता हिरण्यकश्यप भगवान विष्णु को अपना शत्रु समझते थे। जिस कारण हिरण्यकश्यप भक्त प्रहलाद को बहुत कष्ट देता था। एक बार भक्त प्रहलाद ने भगवान विष्णु को पुकारा, तब भगवान नरसिंह का रूप धारण प्रकट हुए और हिरण्यकश्यप को मौत के घाट उतार दिया। कहा कि भक्ति मार्ग ही एकमात्र सुख और मोक्ष प्राप्ति का साधन है। मानव तन मुश्किल से मिलता है। इसलिए हम सभी को हरि भजन करना चाहिए। इस अवसर पर कृष्णौतार गुप्ता, हरिओम मिश्रा, ग्रीश शर्मा, हरेंद्र सिंह, रोहित गुप्ता, कृष्णा गोपाल गुप्ता, माधव मिश्रा, डॉ. जय शंकर दुबे, जगदीश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed