फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There is a scramble to get Aadhaar card made and amended

Sambhal News: गुन्रौर में आधार कार्ड बनवाने और संशोधित कराने के लिए मारामारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
There is a scramble to get Aadhaar card made and amended
बबराला/गुन्नौर। तहसील क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाना और संशोधित कराना लोगों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गई है। तहसील में सिर्फ दो ही आधार सेंटर पर आधार संबंधित कार्य हो रहे हैं। उसमें भी संबंधित की मनमानी जारी है। लोग रोजाना आधार केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। कभी भीड़ अधिक होने तो कभी सर्वर खराब के नाम पर निराश होकर वापस लौटाया जा रहा है। प्रशासन समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

शासन ने राशन कार्ड और डीबीटी, अपार आईडी समेत विभिन्न कार्यों में आधार कार्ड अनिवार्य किया है। वर्तमान में राशन कार्ड के यूनिटों की ई -केवाईसी हो रही है। इसके अलावा छात्रों की यूनिफॉर्म डीबीटी के माध्यम से खाते में पहुंचती है। इसके लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य है। लेकिन तहसील क्षेत्र में ऐसे तमाम लोग हैं, जिनके पास आधार कार्ड नहीं है। या किसी त्रुटिवश उनको आधार कार्ड संशोधित कराना है। लेकिन वह आधार से संबंधित कार्य नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल गुन्नौर तहसील क्षेत्र बबराला और गुन्नौर डाकघर में आधार संबंधित कार्य किये जा रहे हैं। इसके अलावा पूरी तहसील क्षेत्र में कहीं भी आधार केंद्र संचालित नहीं हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के 30-35 किलोमीटर दूर ग्रामीण अंचलों से लोग आधार कार्ड के लिए बबराला और गुन्नौर पहुंच रहे हैं। भीड़ रहने की वजह से तमाम लोग वापस लौट रहे हैं। केंद्र संचालक मनमानी भी कर रहे हैं। यहां तक की सुविधा शुल्क वसूलने शिकायतें भी मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि आधार के बिना तमाम कार्य ऐसे हैं, जो अटके पड़े हैं। इसके बावजूद प्रशासन केंद्र बढ़ाने की ओर प्रयास नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
बोले लोग

दो महीने से आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए चक्कर लगा रहा हूं। लेकिन यहां भीड़ हाेने की वजह से लौटा दिया जाता है। पता नहीं कब आधार कार्ड संशोधित करा पाऊंगा। -हेम सिंह, पहलवाड़ा



मुझे छात्रवृति फॉर्म भरना है, लेकिन आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत है। उसी को संशोधित कराना है। कई दिन से चक्कर लगा रही हूं। -बबली, छात्रा खेरिया रुद्र


बेटे की दिव्यांग पेंशन बनवानी है। नाम और जन्मतिथि में संशोधन कराना है। बीस दिन से बेटे को लेकर आ रही हूं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। -शाहिदा, सैमरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed