फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Then the water level of the Ganges increased, reached the red mark of warning

फिर बढ़ा गंगा में पानी, चेतावनी के लाल निशान तक पहुंचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Then the water level of the Ganges increased, reached the red mark of warning
गुन्नौर के नरौरा बैराज पर चेतावनी स्तर के नजदीक बहता गंगा का पानी - फोटो : CHANDAUSI
बबराला। गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। नरौरा बैराज पर चेतावनी के लाल निशान के नजदीक जलस्तर पहुंच गया है। सोमवार को बैराज से 96 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। प्रशासन भी अलर्ट है और नजर बनाए हुए है। मौसम विभाग की आगामी बारिश की चेतावनी को देखते हुए गंगा में बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को गंगा के जलस्तर में अचानक से वृद्धि हो गई। दोपहर के समय 96 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज दर्ज किया गया है। नरौरा बैराज पर एक लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने पर चेतावनी जारी कर दी है। चेतावनी स्तर के एकदम नजदीक गंगा में पानी बह रहा है। चेतावनी स्तर यानी लाल निशान के नजदीक आने पर प्रशासन भी जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। साथ ही कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जुनावई क्षेत्र में बनी सभी आठ बाढ़ चौकियों पर स्टाफ तैनात हैं। हालांकि संभल जनपद में बाढ़ 1.80 लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने पर आती है। इस स्तर पर बाढ़ का पानी गंगा किनारे के खेतों में भर जाता है। दो लाख क्यूसेक के बाद पानी आबादी की ओर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक से बढ़ते जलस्तर को देखकर ग्रामीण भी नजर बनाए हैं। पिछले डेढ़ माह में दो बार फसल में बाढ़ का पानी भर चुका है।
तीसरी बार फिर से पानी भरा, तो फसल को नुकसान होगा। किसान भी चिंतित हैं। वहीं एसडीएम रामकेश धामा का कहना है कि क्षेत्र में बाढ़ चौकियां पहले से ही बनी हुई हैं। शनिवार को जलस्तर में बढ़ोतरी होती है, तो चेतावनी जारी कर दी जाएगी। बाढ़ चौकी पर पहले से ही स्टाफ तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed