{"_id":"66662c463014c4bd120f4544","slug":"theft-of-gold-and-silver-jewelery-and-cash-by-masking-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-111211-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नकब लगाकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नकब लगाकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी की चोरी
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव खाबरी भोला में शनिवार की रात किसी समय चोरों ने किसान के घर में नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से नकदी व जेवर ले गए। इसमें करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
गांव खाबरी भोला निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि वह शनिवार की रात घर के आंगन में सो रहे थे। जबकि परिवार के लोग बरामदे में सो रहे थे। किसी समय चोरों ने मकान के पिछले हिस्से की दीवार में नकब लगा लिया।
कमरे में घुसकर संदूक व अलमारी का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये की नकदी, सोने और चांदी के जेवर व सिक्के, नए कपड़े चोरी कर ले गए।
पीड़ित ने बताया कि रविवार की सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो आसपास तलाश की गई लेकिन कहीं कोई सामान नहीं मिला। जेवर के खाली डिब्बे पड़े मिले हैं। पीड़ित ने करीब चार रुपये का नुकसान बताया है। पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।