{"_id":"62d85b4aa9336916131e2b50","slug":"theft-from-bike-showroom-near-sp-office-chandausi-news-mbd4352659196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी कार्यालय के पास बाइक शोरूम से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी कार्यालय के पास बाइक शोरूम से चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी कार्यालय से मात्र 427 कदम की दूरी पर मौजूद एक बाइक शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया। इस दौरान चोर शोरूम के सर्विस सेंटर वाले हिस्से के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर एक लाख रुपये नकद के साथ ढाई लाख रुपये मूल्य के उपकरण और सामान चुराकर ले गए। शोरूम के स्वामी ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गोलागज मोहल्ला निवासी गोविंदा पुत्र राकेश कुमार के पास होंडा कंपनी की बाइक और स्कूटी की एजेंसी है। उनका शोरूम एसपी कार्यालय से चंद कदम पर है। मंगलवार की रात किसी समय चोरों ने बाइक के शोरूम को निशाना बनाया। शोरूम स्वामी गोविंदा के अनुसार मंगलवार की देर शाम साढ़े सात बजे करीब शोरूम बंद हुआ। बुधवार की सुबह आठ बजे करीब शोरूम के बराबर में मौजूद फैक्टरी के एक कर्मचारी ने उन्हें शोरूम के सर्विस सेंटर वाले दरवाजे के ताले के टूटने की सूचना दी। जाकर देखा तो चोर सर्विस सेंटर के मुख्य द्वार में लगे दो ताले को तोड़े थे चोरों ने वहीं से अंदर घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
शोरूम स्वामी के अनुसार दराज में रखे करीब एक लाख रुपये की नकद सहित दो एलईडी, मोबिल की पेटी, एक सिलेंडर व कीमती पार्ट्स आदि चुरा कर ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची बहजोई कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। बाद में फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।