{"_id":"67820eb06076b0d7b300ea53","slug":"the-youth-was-handed-over-to-the-police-for-molesting-a-student-sambhal-news-c-204-1-chn1002-116721-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छात्रा से छेड़खानी पर युवक को पुलिस के किया हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छात्रा से छेड़खानी पर युवक को पुलिस के किया हवाले
Sat, 11 Jan 2025 03:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 11 Jan 2025 03:56 PM IST
विज्ञापन
चंदौसी।
शुक्रवार दोपहर शहीद भगत सिंह स्मारक के सामने अमरोहा के युवक ने छात्रा से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर उसे पीटने लगा। यहां मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। संभल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती चंदौसी के डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। वह शुक्रवार को छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी। तभी शहीद भगत सिंह चौराहे के समीप उसे बाइक सवार युवक ने रोक लिया। पहले तो युवक छात्रा से बात करता रहा। इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। छात्रा खुद को बचाती रही। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। छात्रा ने आरोप लगाया कि युवक उसे बेवजह परेशान कर रहा है। दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। ये सुनकर लोग भड़क गए। इसके बाद युवक की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस छात्रा को भी साथ ले गई। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी। छात्रा के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद