फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The young man who came to his in-laws house was found unconscious, higher center referred

Sambhal News: ससुराल में आए युवक बेहोशी की हालत में मिला, हायर सेंटर रेफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to his in-laws house was found unconscious, higher center referred
सौंधन। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव गौहत में अपनी सुसराल में आया युवक बेहोशी की हालत में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया। बदायूं जिले के थाना बिसौली के गांव सिद्घपुर की मढ़ैया निवासी ओम यादव पुत्र रामवीर ने करीब छह माह पूर्व गांव गौहत निवासी रणधीर की पुत्री के साथ कोर्ट मैरिज की थी। पहले तो मायके पक्ष के लोग नाराज थे लेकिन बाद में नाराजगी दूर हो गई।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व लड़की का भाई उसे बुलाकर ले आया। रविवार की शाम चार बजे के करीब ओम यादव अपनी सुसराल आया लेकिन उसका अपने सुसरालियों से झगड़ा हो गया। बताया जाता है कि उसके साथ मारपीट हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। ओम यादव उन्हें बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर किया गया है। थाना प्रभारी लोकेंद्र कुमार त्यागी का कहना है कि बेहोशी की हालत में मिले युवक को जिला अस्पताल भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed