फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The young man was stabbed and injured for asking for an iron gate from the welder

वेल्डर से लोहे का गेट मांगने पर युवक को चाकू मार किया घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
The young man was stabbed and injured for asking for an iron gate from the welder
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में वेल्डर से लोहे का गेट मांगने पर सीने में चाकू मारकर युवक को घायल कर दिया। जबकि आरोपी ने घायल के चाचा को जमकर पीटा। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। घायल का उपचार सीएचसी में कराया गया है। जहां हालत गंभीर होने पर घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मणगंज निवासी जाकिर ने मोहल्ले में एक वेल्डर 25 हजार रुपये एडवांस देकर लोहा का गेट बनवाया था। बुधवार को जाकिर अपने भतीजे राजा के साथ उक्त वेल्डर की दुकान पहुंचा और गेट मांगा। तो वैल्डर से गेट देने से इंकार कर दिया। इसके बाद जाकिर ने गेट बनवाने को दिए एडवांस रुपये मांगे, तो वेल्डर गाली-गलौज करने लगा और एडवांस रुपये देने से इंकार कर दिया। वेल्डर व उसके साथियों ने दुकान से लोहे की लाड निकाल कर चाचा-भतीजा को मारना-पीटना शुरू कर दिया। आरोपी वेल्डर ने चाकू से भतीजे राजा के बाई ओर सीने में वार कर दिया। तभी आसपास के लोगों ने पहुंच कर चाचा-भतीजे को बचाया। घायल के चाचा जाकिर की ओर से घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है। जबकि घायल राजा का उपचार सीएचसी में कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed