फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The young man tried to kidnap the child

युवक ने किया बालक के अपहरण का प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The young man tried to kidnap the child
नगर की आनंद विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे आठ साल के बालक का मोहल्ले के ही युवक ने अपहरण का प्रयास किया। परिजनों द्वारा पीछा करने पर आरोपी बालक को लेकर कैंटीन में बंद हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर बालक को छुड़ाया।
विज्ञापन

मंडी समिति के पीछे स्थित आनंद विहार कॉलोनी में संत पाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे संतराम का आठ वर्षीय बेटा मोहित घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी कॉलोनी का युवक पहुंचा और मोहित का मुंह दबाकर उठाकर ले जाने लगा। यह देख कॉलोनी के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन आरोपी के पीछे भागे। तभी आरोपी बालक को मंडी समिति स्थित एक कैंटीन में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। आरोपी युवक द्वारा दरवाजा न खोलने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी से दरवाजा खुलवाया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना की पुलिस को तहरीर दे गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed