फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The young man left the house in anger, informed the police about the kidnapping

नाराज होकर घर से गया युवक, पुलिस को दी अपहरण किए जाने की सूचना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
The young man left the house in anger, informed the police about the kidnapping
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह में पुलिस उस समय अलर्ट हो गई, जब एक युवक को अपहरण करके ले जाने की सूचना मिली। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से छानबीन की तो पता चला कि युवक खुद ही घर से गया है और बरेली में है। जिसके बाद पुलिस पहुंची और युवक को लेकर संभल आई।
विज्ञापन

मामला हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मिठौली का है। सोमवार की सुबह में सुलेमान पुत्र राहत जान करीब छह बजे घर से मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए निकला था। कुछ देर बाद पीछे से उसके पिता राहत जान भी मस्जिद में नमाज पढ़ने गए। जब वापस घर आकर देखा तो युवक घर में नहीं था। पिता ने कॉल किया तो युवक ने खुद के अपहरण होने की जानकारी दी। युवक के पिता ने तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन

सुलेमान के चाचा जान मोहम्मद ने बताया कि वह घर से पचास मीटर ही गया था, तभी मोड़ पर खड़ी चार पहिया गाड़ी में उसे खींच कर डाल लिया गया। फिलहाल युवक को पुलिस ने बरेली से बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी सीवी सिंह ने बताया कि यह अपहरण का मामला नहीं है। बल्कि घर से नाराज होकर भागने का मामला है। युवक को बरेली से बरामद कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल युवक पुलिस की हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed