फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The young man had told his wife that they would eat together in the evening, but

Sambhal News: पत्नी से बोला था युवक शाम को साथ खाएंगे खाना, लेकिन.....

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
The young man had told his wife that they would eat together in the evening, but
चंदौसी। रविवार को बहन के घर जाते हुए मृतक शाजेआलम बोला था कि दोपहर के बाद तक शबाना को लेकर वापस आ जाएगा। साथ बैठ कर खाना खाएंगे पर नियति को कुछ ओर मंजूर था। न तो शाजेआलम और शबाना लौटकर आई और न ही उसकी बेटियां परिवार के लोग शबाना और उसकी छोटी बेटी को देखने के लिए उत्सुक थे।
विज्ञापन

शाजेआलम मोहर्रम पर शिमला से छुट्टी लेकर घर आया था। डेढ़ पहले ही उसकी बहन शबाना ने बेटी जुबियानूर को जन्म दिया था। मोबाइल फोन पर तो सभी ने जुबियानूर के फोटो देख लिए थे। पर घर के सदस्य उससे मिलना चाह रहे थे। भाई के छुट्टी पर आने पर बहन भी मिलना चाहती थी। रविवार को मोहर्रम के दूसरे दिन ही सुबह शाजेआलम घर से बहन को लेने के लिए उसकी ससुराल देवीपुर नंगला गया था।
विज्ञापन

पत्नी खैरूलनिशा व अन्य परिजनों से कहा था कि वह दोपहर के बाद तक बहन और भांजी को लेकर आ जाएगा। तुम खाना तैयार रखना। साथ शाम को भी साथ बैठकर खाना खाएंगे। पर नियति को कुछ और ही मंजूर था। भांजी से मिल तो लिया, पर उसे घर तक लेकर नहीं पहुंच सका। बीच रास्ते में ही शाजेआलम, बहन शबाना, उसकी भांजी जुनैरा, जुबियानूर पर मौत ने झपटा मार दिया। परिजन घर पर इंतजार ही करते रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed