फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The young man gave his life by hanging

फंदे से लटककर युवक ने दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
The young man gave his life by hanging
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में दोपहर ढाई बजे टीनशेड के नीचे साड़ी के फंदे से लटककर 24 वर्षीय युवक ने जान दे दी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। खेत से काम करने के बाद लौटे छोटे भाई ने बड़े भाई का शव फंदे पर लटके हुए देखा तो उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में पड़ोसियों ने युवक को फंदे से नीचे उतारा। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि परिजनों से घरेलू मामले को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। दोपहर के समय घर पर कोई नहीं था। परिजन खेत पर काम करने गए थे। मौका पाकर युवक ने टीनशेड के नीचे अपनी मां की साड़ी से फंदा बनाकर लटक गया। मृतक की मां ने बताया कि बेटे ने फंदे से लटककर अपनी जान क्यों दी इसकी जानकारी नहीं है। किसी भी बात को लेकर घर पर कोई विवाद नहीं था। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। सुबह के समय खाना खाने के बाद खेत पर काम कराने के लिए भी साथ गया था। दोपहर के समय खेत से काम करते समय वापस चला आया था। दोपहर में छोटा बेटा घर पर किसी काम से आया था, तब उसने बड़े भाई का शव फंदे पर लटका देखा। वह दो भाइयों में बड़ा था। कैला देवी के थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि फंदे से लटककर युवक के मौत की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed