फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The working areas of 65 other policemen including two inspectors were changed

Sambhal News: दो इंस्पेक्टरों समेत अन्य 65 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The working areas of 65 other policemen including two inspectors were changed
बहजोई। जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए एसपी कृष्ण विश्नोई ने दो इंस्पेक्टरों समेत अन्य 65 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। वहीं, एक सब इंस्पेक्टर व तीन हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक थाना बनियाठेर में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर अजीत सिंह को एएसपी दक्षिणी के वाचक पद पर तैनात किया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह चौहान को रिजर्व पुलिस लाइन से फील्ड यूनिट का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा दरोगा सुनील कुमार शर्मा को एएसपी दक्षिणी के वाचक पद से हटाकर लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही एएसपी दक्षिणी के दफ्तर में ही तैनात हेड कांस्टेबल लोकेश यादव व राजकुमार समेत सीओ गुन्नौर की हेड पेशी में तैनात हेड कांस्टेबल नागेंद्र सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, एसपी की ओर से अन्य 65 पुलिसकर्मियों में हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल क्लर्क, महिला हेड कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल के भी कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed