{"_id":"685da658a503bb51020cc0cf","slug":"the-worker-jumped-in-the-air-with-the-pole-and-fell-on-the-road-and-got-injured-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-124065-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सत्संग भवन के निर्माण के विरोध में दूसरे दिन भी दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सत्संग भवन के निर्माण के विरोध में दूसरे दिन भी दिया धरना
Fri, 27 Jun 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए शासन से जारी धनराशि से अधूरे सत्संग भवन का निर्माण कराने के विरोध में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने धरना दिया। धरने के बाद अधूरे सत्संग भवन शुरू हुआ निर्माण कार्य बंद हो गया। डीएम ने पालिकाध्यक्ष व ट्रस्ट के पदाधिकारियों को बुलाकर बातचीत की।
बृहस्पतिवार को मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर मेला की जमीन पर अधूरे सत्संग भवन का निर्माण कार्य शुरू होने पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दूसरे दिन भी धरना दिया। इस बीच पदाधिकारियों के विरोध के चलते पालिका के ठेकेदारों की ओर से सत्संग भवन का निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना था कि जब तक पालिका की ओर से सत्संग भवन का निर्माण कार्य किया जाएगा। ट्रस्ट का धरना जारी रहेगा।
इनका कहना था कि जब वंदन योजना के तहत मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर पर सुंदरीकरण का कार्य कराने के लिए शासन से धनराशि मिली है, तो पालिका की ओर से मंदिर पर ही सुंदरीकरण का कार्य कराया जाए। मेला भूमि पर सुंदरीकरण का कार्य कराना गलत है। इस बीच धरने पर ट्रंस्ट के अध्यक्ष अरुण गोस्वामी समेत कंहैयालाल आदि रहे।