फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The worker jumped in the air with the pole and fell on the road and got injured

Sambhal News: पोल के साथ हवा में उछला मजदूर सड़क पर गिरकर घायल

Fri, 27 Jun 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 27 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The worker jumped in the air with the pole and fell on the road and got injured
चंदौसी (संभल)। गुमथल चौराहे पर बृहस्पतिवार को हाइड्रा से गला पोल हटाते समय मजदूर भी पोल के साथ हवा में उछल गया। सड़क पर गिरने के बाद मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला बरेली के गांव रामनगर निवासी प्रेमपाल विद्युत विभाग के ठेकेदार के पास लाइन शिफ्टिंग व पोल बदलने का कार्य करता है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे करीब गुमथल चौराहे पर प्रेमपाल अन्य मजदूरों के साथ एक गले पोल को हाइड्रा से हटा रहे थे। पोल के बीच के हिस्से को हाइड्रा से बांधने के बाद निचले हिस्से को प्रेमपाल ने पकड़ रखा था। हाइड्रा से जैसे ही पोल को हटाना शुरू किया तो गला होने की वजह से नीचे से पोल टूटकर जोर से हवा में लहरा गया। पोल के साथ ही प्रेमपाल भी हवा में उछल गया और हाथ से पोल छूटने पर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी उसे घायल अवस्था में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed