फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The work of putting a shed on the stepwell is complete

Sambhal News: बावड़ी पर शेड लगाने का काम पूरा, अब खोदाई शुरू होने का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The work of putting a shed on the stepwell is complete
बावड़ी पर लगाया शेड। - फोटो : बावड़ी पर लगाया शेड।
चंदौसी। लक्ष्मणगंज में बावड़ी पर शेड लगाने का कार्य पूरा हो गया है। अब बावड़ी को पूरी तरह अस्तित्व में लाने के लिए खोदाई शुरू होने का इंतजार है। हालांकि डीएम के आदेश के बाद ही खोदाई का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बावड़ी में खोदाई का कार्य दो जनवरी से बंद है। एएसआई ने बावड़ी के कुएं वाले भाग से गैस निकलने के बाद खोदाई पर रोक लगा दी थी। हालांकि अब सबकुछ सामान्य है। पिछले सप्ताह शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में आए डीएम राजेंद्र पैंसिया ने बावड़ी का निरीक्षण कर दूसरी मंजिल के पिलर में दरार होने की बात कही थी। साथ ही पिलर की मरम्मत कराने की बात कही थी। वहीं बावड़ी को शेड से ढकने के पालिका को आदेश दिए थे। पहले बावड़ी पर स्थायी शेड से लगाने को कहा गया। लेकिन बांस बल्ली लगा कर बावड़ी पर तिरपाल का शेड बनाया गया है। उधर कार्यवाहक ईओ एसडीएम निधि पटेल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद ही खोदाई का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed