{"_id":"6a0cc66a35a1d985c9001b2d","slug":"the-womans-parents-stopped-her-funeral-procession-and-said-get-the-land-in-your-sons-name-sambhal-news-c-204-1-chn1011-129410-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मायके वालों ने महिला की शवयात्रा रोकी... बोले- बेटे के नाम कराओ जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मायके वालों ने महिला की शवयात्रा रोकी... बोले- बेटे के नाम कराओ जमीन
Wed, 20 May 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 20 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
बबराला (संभल)। गुन्नौर के गांव रसूलपुर निवासी अनेगश्री को जलाकर मार डालने के बाद मंगलवार की शाम परिजन शवयात्रा लेकर घर से निकले तो मायके वालों ने रास्ते में ही शवयात्रा रोक दी और नाती अखिलेश के नाम जमीन कराने की जिद पर अड़ गए।
मृतका के ससुर के इन्कार करने पर मायके वालों ने आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर एएसपी व सीओ कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मायके वालों को समझाकर शांत किया और नराैरा गंगा घाट शव का अंतिम संस्कार कराया।
गांव रसूलपुर निवासी अनेगश्री पर सोमवार की तड़के घर में घुसकर दो लोगों ने तेल डालकर आग लगा दी थी। सोमवार की दोपहर को दिल्ली में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृतका के भाई ने गांव के श्योराज और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार की शाम ससुराल वाले अनेगश्री का शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले तो मायके वालों ने ससुर दरियाव सिंह से नाती के नाम पर जमीन कराने के लिए कहा। जिस पर उन्होंने इन्कार कर दिया। इस पर गुस्साए मायके वालों ने आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सूचना पर एएसपी मनोज कुमार रावत व सीओ दीपक तिवारी के अलावा गुन्नौर कोतवाल संजय कुमार, धनारी थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान, रजपुरा थाना प्रभारी संदीप कुमार, बबराला थाना प्रभारी सौरभ त्यागी के साथ चारों थानों से फाेर्स मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित लोगों को समझाया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद मायके वाले शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया।