फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The woman created a ruckus near the CM's meeting place

Sambhal News: महिला ने सीएम के सभास्थल के पास किया हंगामा

Fri, 08 Aug 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 08 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The woman created a ruckus near the CM's meeting place
बहजोई (संभल)। सीएम को शिकायती पत्र देने पहुंची महिला ने सीएम के सभास्थल के पास आंगनबाड़ी भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिला ने आंगनबाड़ी में भर्ती के लिए डीपीओ पर दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। सीएम से मिलने से रोकने और शिकायती पत्र छीनने पर महिला रोने लगी। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर महिला शांत हुई और चली गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नवीन रिजर्व पुलिस लाइन के निकट जिला मुख्यालय की जमीन पर सीएम का कार्यक्रम शुरू होने से कुछ देर पहले थाना संभल के नाठेर निवासी कविता सैनी ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला का कहना था कि उसने आंगनबाड़ी में भर्ती के लिए आवेदन किया था। शासनादेश में बताया गया कि आंगनबाड़ी भर्ती में गरीब महिलाओं का चयन किया जाएगा। बावजूद इसके जब वह आवेदन को लेकर कागजातों के सत्यापन कराने के दौरान डीपीओ ने उससे दो लाख रुपये देने पर ही आंगनबाड़ी में चयन करने की बात कही। उनके पास बार-बार जाने पर भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि डीएम को भी पांच बार शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देने आई तो पुलिसकर्मियों ने उसका शिकायती पत्र छीन लिया और थाने में बैठाने की धमकी दी, जिस पर महिला फफक-फफक रोने लगी। आसपास भीड़ देखकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाया, तब महिला शांत होकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed