फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The villagers, who had come to meet the married girlfriend, were held and held hostage, the police rescued

विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़कर बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
The villagers, who had come to meet the married girlfriend, were held and held hostage, the police rescued
संभल। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़कर बंधक बना दिया और मारपीट की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़ा गया प्रेमी युवक हाल ही में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जिला पंचायत सदस्य का चुनाव अपनी पत्नी को लड़ा चुका है। इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। आपसी समझौते से मामला निबटा दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दूसरे गांव निवासी विवाहित प्रेमिका के घर पहुंच गया। इस दौरान प्रेमिका का पति और उसके परिजन जाग गए। शोर शराबा हुआ तो आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। युवक को पकड़ लिया गया और एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान मारपीट भी की गई। सुबह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार युवक ने अपनी पत्नी को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाया था। चुनाव प्रचार के दौरान ही अपनी प्रेमिका के घर ज्यादा आना जाना रहा। बुधवार की रात को भी आ गया और जाग होने पर पकड़ लिया। प्रेमिका के पति ने इस मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी और आपसी समझौता कर मामला निबटा दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि पकड़ा गया युवक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed