{"_id":"696aa423f5e034c7ce01ae08","slug":"the-village-community-was-measured-and-360-square-meters-of-land-was-taken-into-possession-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-131242-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ग्राम समाज की हुई पैमाइश, 360 वर्गमीटर भूमि कब्जे में ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ग्राम समाज की हुई पैमाइश, 360 वर्गमीटर भूमि कब्जे में ली
विज्ञापन
सिरसी(संभल)। संभल-मुरादाबाद के किनारे रोडवेज बस अड्डे के पास बराही रोड पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने जमीन की पैमाइश की। गाटा संख्या 2026 में नॉन जेड ए की 1500 वर्ग मीटर यानी करीब सवा दो बीघे जमीन को चिन्हित किया। इसमें से 360 वर्ग मीटर भूमि को बुलडोजर से खोदाई कर कब्जे में लिया गया।
शुक्रवार दोपहर नायब तहसीलदार बबलू कुमार, पांच लेखपाल और एक कानूनगो की टीम के साथ संभल-मुरादाबाद के किनारे स्थित ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश करने के लिए पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। नायब तहसीलदार ने बताया कि 1500 वर्ग मीटर यानी करीब ढाई बीघे जमीन को पैमाइश करके चिह्नित किया गया है। 360 वर्ग मीटर भूमि को बुलडोजर के द्वारा खोदाई कर कब्जामुक्त करा दिया गया है। इस भूमि पर पोल भी लगा दिए हैं। शेष भूमि पर बराही रोड तक करीब 24 दुकानें और दो बैंक शाखाएं हैं। इनमें उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक और जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मुरादाबाद की शाखा है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को नोटिस भी दिए जाएंगे। उनका पक्ष न्यायालय में सुना जाएगा।