फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The victim reached the judicial commission with a poster and said- I want justice

Sambhal News: पोस्टर लेकर न्यायिक आयोग सेे मिलने पहुंचे पीड़ित, बोले- मुझे इंसाफ चाहिए

Fri, 31 Jan 2025 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 31 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The victim reached the judicial commission with a poster and said- I want justice

विज्ञापन
संभल। 1978 के साथ ही 1986, 1992 व 1995 के दंगे के पीड़ित परिवार के सदस्य न्याय की मांग उठा रहे हैं। किसी ने अपने परिजनों की हत्या में न्याय दिलाने की मांग की है तो कोई अपने नुकसान की भरपाई चाहता है। इसी मांग को लेकर कई पीड़ित परिवार के सदस्य भाजपाइयों को साथ लेकर लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस न्यायिक जांच आयोग से मिलने पहुंचे। हालांकि आयोग से मुलाकात नहीं हो सकी। इंसाफ दिलाओ लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
आयोग से मुलाकात नहीं होने पर एसडीएम वंदना मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। इसमें सभी ने अपने अपने दर्द की कहानी बयान की है। कोई अपने परिवार के सदस्यों की हत्या में न्याय चाहता है तो कोई दंगे की आग में जले कारोबार की भरपाई के लिए मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

इन पीड़ित परिवार के सदस्यों ने दंगों के दौरान हुए अत्याचार को भी अधिकारियों के सामने बयान किया है। कहा है कि उन्हें उस समय के पुलिस-प्रशासन ने तो न्याय नहीं दिया लेकिन अब मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article