फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The vermicelli being prepared in Sambhal will spread fragrance in Delhi

संभल में तैयार हो रही सिंवई दिल्ली में महक बिखेरेगी, इस वर्ष अच्छा कारोबार होने की उम्मीद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
The vermicelli being prepared in Sambhal will spread fragrance in Delhi
संभल। रमजान का आधा माह निकल गया है। ईद का त्योहार धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों के घरों में ईद की तैयारी शुरू हो गई है। मीठी सिवइयों का त्योहार ईद को यादगार बनाता है। इस बार संभल में तैयार हो रही सिंवई दिल्ली व अन्य प्रदेश में अपनी महक बिखेरेंगी। संभल में तैयार हो रही सिंवई की मांग काफी होने के चलते काफी मात्रा में तैयार की जा रही है। इसकी तैयारी तो रमजान आने से चार महीने पहले से शुरू कर दी जाती है।
विज्ञापन

यह सिंवई मैदा से तैयार की जा रही है। तैयार होते समय इसकी महक काफी होती है। कई तरह की सिंवई तैयार की जा रही है। पिछले दो सालों से कोरोना काल के चलते सिंवई की कम खपत हुई, लेकिन इस बार सिंवई तैयार करने वाले कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। 23 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक इसकी कीमत थोक में है। जो फुटकर में 45 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकती है। छोटे पैकेट भी सिंवई के तैयार किए जा रहे हैं। जिसकी मांग देहात क्षेत्र में ज्यादा रहती है। सिंवई तैयार करा रहे शान वारिस ने बताया कि संभल में सबसे ज्यादा सिवई तैयार की जाती है। दिल्ली से ज्यादा मांग आती है। इसके अलावा आसपास के जिलों में भी माल भेजते हैं। दो वर्ष कोरोना काल रहा तो कारोबार मंदा रहा। इस बार पाबंदी नहीं है और कोरोना का भी खतरा टला हुआ है। उम्मीद है इस बार अच्छा कारोबार होगा। इस बार काफी तैयारी की गई है। सिंवई जो अब तक तैयार की थी वह भी जाने लगी है। इस समय काफी मांग है। कारोबारी का दावा है कि एक सीजन में 300 क्विंटल तक सिंवई की बिक्री वह कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed