फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Uttar Pradesh Teachers' Association staged a sit-in protest over the 21-point demands

21 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने किया धरना प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
The Uttar Pradesh Teachers' Association staged a sit-in protest over the 21-point demands
संभल/असमोली/रजपुरा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने 21 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखकर समाधान किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

मंगलवार को संभल में शहजादी सराय स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशक, विशेष शिक्षक आंगनबाड़ी वर्कर, आंगनबाड़ी सहायिका, रसोईया, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षक अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। धरना दे रहे शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षकों व उनके परिवार के सदस्यों को बीमार होने पर इलाज की सुविधा देने की मांग उठाई। कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद में कोई भी इलाज की सुविधा नहीं है। एसीपी उपार्जित अवकाश व द्वितीय शनिवार का अवकाश दिया जाए। छात्रों को बैठने के लिए फर्नीचर, बिजली, पंखे, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था व विद्यालयों में बाउंड्री कराई जाए। हर कक्षा में अध्यापक, हर विद्यालयों में प्रधानाध्यापक, लिपिक, सफाई कर्मचारी व चौकीदार की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को पदोन्नत किया जाए। ऑनलाइन कार्य के नाम पर शिक्षकों का शोषण बंद किया जाए। सभी शिक्षा मित्र, अनुदेशक, विशेष शिक्षक व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षकों को स्थायी शिक्षक बनाया जाए। सभी रसोईयों को स्थायी किया जाए व 10 हजार रुपये हर महीने मानदेय दिया जाना चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका को 10 हजार रुपये व आंगनबाड़ी वर्कर को 15 हजार रुपये मानदेय मिलना चाहिए।

कोरोना काल में मृत शिक्षकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही मृतक शिक्षामित्र, अनुदेशकों व विशेष शिक्षकों के आश्रितों को नौकरी दिए जाने मांग की है। अध्यक्षता मोहम्मद रईस व संचालन मिंजार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed