फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The truck overtook the divider when the driver blinked,

चालक को झपकी आने पर डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक पलटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
The truck overtook the divider when the driver blinked,
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के चंदौसी बाईपास पर गुरुवार की रात दो बजे चालक को झपकी आने पर ट्रक डिवाइडर पर चढ़ पलट गया। ट्रक में पशुओं की खाल भरी थी। हादसे में चालक-परिचालक घायल नहीं हुए। शुक्रवार की शाम को दूसरा ट्रक आने के बाद पशुओं की खाल उसमें भरवाई जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चंदौसी बाईपास पर गुरुवार की रात दो बजे पशुओं की खाल लेकर पंजाब से कानपुर जा रहा ट्रक चालक को झपकी लगने पर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गया। ट्रक पलटने से पशुओं की खाल बाहर आ गई। घटना की सूचना मिलने पर कुछ देर बाद थाना पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने चालक व परिचालक से घटना की जानकारी की। चालक चरनजीत व परिचालक रिंकू निवासी गण गांव लालडू जिला मुहाली (पंजाब) ने बताया कि वह ट्रक में पशुओं की खाल लेकर पंजाब से कानपुर जा रहा था। तभी चंदौसी बाईपास पर हादसा हो गया। शुक्रवार की शाम सात बजे दूसरा ट्रक पहुंचने पर पशुओं की खाले उसमें भरवाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed