फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The toilet built five years ago after spending lakhs has turned into ruins.

Sambhal News: लाखों खर्च कर पांच वर्ष पहले बना शौचालय खंडहर में तब्दील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The toilet built five years ago after spending lakhs has turned into ruins.
जुनावई(संभल)। ब्लाक क्षेत्र के राम रायपुर गांव में पांच वर्ष पहले लाखों की लागत से बना शौचालय अव्यवस्थाओं के चलते खंडहर में तब्दील हो चुका है। रखरखाव पर नौ हजार रुपये प्रतिमाह खर्च होने के बाद भी सफाई न होने से भीषण गंदगी और दुर्गंध के कारण अंदर प्रवेश करना मुश्किल है। अहम बात यह है कि आज तक यहां बिजली व्यवस्था न होने के कारण टैंक तक पानी भी नहीं पहुंच पाया है। शौचालय में लगी टोटियों में पानी नहीं आता। रात दिन शौचालय खुला रहने के कारण बच्चे टोटियों को खोल कर ले गए।
विज्ञापन




पांच साल में ही हालत यह है कि शौचालय की किवाड़ भी जर्जर हालत में पहुंच गई हैं। रखरखाव को आई धनराशि का कोई अता-पता नहीं है। निर्माण कराने के बाद यहां आज तक बिजली का कनेक्शन नहीं किया गया। बिजली न होने के कारण शौचालय के ऊपर रखे टैंक में पानी नहीं पहुंच सका। यही वजह है कि जो लोग यहां शौच करने आते हैं वह अपने साथ पानी लेकर आते हैं। केयर टेकर होने के बाद भी भीषण गंदगी और पूरी तरह से अनदेखी के चलते शौचालय के किवाड़ रात-दिन खुले रहने से बच्चे टोटियों को भी तोड़ ले गए। इसके साथ ही यहां भीषण गंदगी और दुर्गंध होने के कारण लोगों का अंदर प्रवेश करना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


गांव के रहने वाले छत्रपाल सिंह ने बताया ने कि पिछले दो बर्ष से शौचालय के सबमर्सिबल की बोरिंग खराब पड़ी है। जिसे आज तक ठीक नहीं कराया गया। शिशुपाल सिंह ने बताया कई वर्ष से पानी की टोटियां खराब होने के कारण बच्चे उखाड़कर ले गए। गांव के ही जगन्नाथ सिंह का कहाना है कि शौचालय में शौच करने के लिए घर पानी साथ में ले जाना पड़ता है। साफ सफाई न होने के कारण बदबू आती रहती है। मुन्नी सिंह ने बताया जब से शौचालय बना है तब लाइट देखने को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महावीर सिंह ने बताया शौचालय में केयर टेकर को शौचालय में बेहतर साफ सफाई के लिए कहा गया है। बिजली की व्यवस्था भी जल्द कराई जाएगी और सबमर्सिबल की बोरिंग भी जल्द ही ठीक कराई जाएगी।

9999999999999

शौचालय संबंधित शिकायत मिली है। शौचालय को दुरुस्त कराने के लिए प्रधान एवं सचिव को आदेश दिया गया है। साथ ही यहां पर नौ हजार की प्रति महीने धनराशि खर्च होने का ब्यौरा सचिव विपिन कुमार से मांगा गया है। इसमें लापरवाही बरतने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अखिलेश कुमारए खंड विकास अधिकारी, जुनावई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed