{"_id":"69e68d0f2afd67320a0f3e5e","slug":"the-three-friends-had-come-to-chandausi-to-celebrate-a-birthday-party-they-had-rented-a-car-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128707-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जन्मदिन पार्टी करने चंदौसी आए थे तीनों दोस्त, किराये पर ली थी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जन्मदिन पार्टी करने चंदौसी आए थे तीनों दोस्त, किराये पर ली थी कार
विज्ञापन
चंदौसी। बाइक में टक्कर मार कर पेड़ से टकराने के बाद कार चालक की जिंदा जलकर मौत की घटना ने सभी को झकझोर दिया। कार सवार घायल तीनों दोस्त बर्थ डे पार्टी करने के लिए चंदौसी आए थे। यहीं कार चालक से होटल में मुलाकात हुई तो किराये पर कर ली।
पुलिस के अनुसार जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव अल्हैपुर समसपुर निवासी ललतेश, हिमांशु और ऋतिक तीनों दोस्त पार्टी करने के लिए रोडवेज बस से चंदौसी आए थे। ऋतिक का बर्थ डे था। यहां बदायूं रोड पर एक रेस्टोरेंट पार्टी करने आए थे। पार्टी करने के दौरान ही वहां कार चालक से तीनों दोस्तों की मुलाकात हुई।
बताया जाता है कि चालक कार लेकर नोएडा जा रहा था। तीनों युवकों ने चालक को 300 रुपये देकर बहजोई छोड़ने के कहा। इस पर चालक तैयार हो गया। तीनों दोस्त कार से बहजोई के लिए निकल गए। इसी दौरान हादसा हो गया।