{"_id":"624dee772d6b0d6d2a41a0fc","slug":"the-team-of-ats-did-clues-in-many-places-in-the-city-on-the-second-day-also-has-not-got-success-till-now-sambhal-news-mbd423899476","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएस की टीम ने दूसरे दिन भी शहर में कई जगह सुरागकशी की, नहीं मिली है अब तक सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस की टीम ने दूसरे दिन भी शहर में कई जगह सुरागकशी की, नहीं मिली है अब तक सफलता
विज्ञापन
संभल। गोरखनाथ मंदिर पर तैनात पीएसी के जवानों पर हमला करने वाले आरोपी के तार संभल से जुड़े हैं। जो लोग आरोपी के संपर्क में हैं उनकी तलाश में दो दिन से एटीएस की टीम संभल में डेरा डाले हुए हैं। हालांकि अब तक किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बुधवार को टीम रायसत्ती इलाके में गई थी। इसके अलावा भी अलग अलग इलाके में सुरागकशी एटीएस की टीम ने की है। स्थानीय पुलिस किसी भी जानकारी से इनकार कर रही है। पुलिस के आला अधिकारी भी एटीएस की छानबीन पर स्पष्ट जवाब नहीं दे रही है। संभल दौरे पर आए डीआईजी मुरादाबाद का कहना है कि समय आने पर मीडिया को सारी जानकारी दी जाएगी। फिलहाल एटीएस की टीम गोपनीय कार्रवाई पर है उसके बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती। मालूम हो मंगलवार की सुबह एटीएस की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मियां सराय में एक व्यक्ति के घर पर दबिश दी थी लेकिन जिस व्यक्ति की तलाश थी वह नहीं मिला था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोरखनाथ मंदिर पर तैनात पीएसी के जवानों पर हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी के संपर्क में संभल के लोग हैं। उनकी तलाश में एटीएस की टीम आई हुई है, लेकिन अब तक वह लोग एटीएस की टीम के हाथ नहीं आए हैं जिनकी तलाश है। दूसरे दिन भी एटीएस की टीम ने शहर से कोई संदिग्ध हिरासत में नहीं लिया है।
कुछ गोपनीय कार्रवाई एटीएस की टीम कर रही है। जिसको सार्वजनिक नहीं किया जा सका। पूरी कार्रवाई के बाद मीडिया को जानकारी दी जाएगी। फिलहाल एटीएस की टीम अपना कार्य कर रही है।
शलभ माथुर, डीआईजी, मुरादाबाद।
विज्ञापन
कुछ गोपनीय कार्रवाई एटीएस की टीम कर रही है। जिसको सार्वजनिक नहीं किया जा सका। पूरी कार्रवाई के बाद मीडिया को जानकारी दी जाएगी। फिलहाल एटीएस की टीम अपना कार्य कर रही है।
विज्ञापन
शलभ माथुर, डीआईजी, मुरादाबाद।