{"_id":"62f6afdd232aff14337ff916","slug":"the-team-destroyed-ten-kilos-of-rasgulla-chandausi-news-mbd43767854","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने नष्ट कराए दस किलो रसगुल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने नष्ट कराए दस किलो रसगुल्ले
विज्ञापन
टीम ने नष्ट कराए दस किलो रसगुल्ले
बहजोई (संभल)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकान की जांच कर दस किलो रसगुल्ले नष्ट कराए। इस दौरान टीम ने दुकानदार को अग्रिम आदेश तक दुकान बंद रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा संभल क्षेत्र में भी विभाग की टीम ने दुकानों में खाद्य सामग्रियों की जांच कर नमूने लिए।
शुक्रवार सुबह खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह नगर के मोहल्ला नया बाजार रामलीला ग्राउंड के पास पहुंचे और एक मिठाई की दुकान में जांच की। एफएसओ ने बताया कि दुकान में साफ सफाई का अभाव था। इसके चलते दस किलोग्राम छैना के रसगुल्ले नष्ट कराए गए। बर्फी और छैना के रसगुल्ले के नमूने भी लिए गए। इसलामनगर चौराहे के पास चार दुकानों में चेकिंग कर मिठाइयों को ताजा व ढक कर बेचने के निर्देश दिए गए। सीएफएसओ पीके त्रिपाठी ने बताया कि बीते दिनों गांव रुदायन में मिठाई खाकर परिवार के लोगों की तबीयत खराब होने की शिकायत मिलने पर नया बाजार स्थित दुकान की जांच की गई। उन्होंने बताया कि एफएसओ मीरा सिंह ने हयातनगर में चार दुकानों से बर्फी, छैना की मिठाई, सोन पापड़ी व बेसन के लड्डू की जांच के लिए नमूने लिए। सहायक आयुक्त संजय शर्मा ने बताया कि 8 अगस्त से 12 अगस्त तक विभाग की टीम ने चेकिंग कर कुल 39 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।