फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The teacher was under stress due to illness and lack of transfer.

Sambhal News: बीमारी और ट्रांसफर न होने से तनाव में थी शिक्षिका

Sun, 07 Jul 2024 05:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 07 Jul 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
The teacher was under stress due to illness and lack of transfer.
चंदौसी (संभल)। नगर के रामप्यारी इंटर कॉलेज की शिक्षिका ने की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से होने की पुष्टि हुई है। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि शिक्षिका काफी समय से बीमारी और ट्रांसफर न होने की वजह से तनाव में थी।
विज्ञापन

बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव ककरई निवासी शांतिस्वरूप की बेटी रचना चंदौसी के रामप्यारी कन्या इंटर कॉलेज में खेल शिक्षिका थी। बिसौली गेट स्थित छोटेलाल कॉलोनी में वह सरोज शर्मा के मकान में दूसरी मंजिल पर रहती थी। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे शिक्षिका का शव कमरे में पंखे से चुनरी के सहारे लटका हुआ मिला था। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। जांच रिपोर्ट में फंदे से लटकने पर मौत होने की बात सामने आई है। मृतका के भाई शिक्षित ने बताया कि उसकी बहन काफी समय से बीमार चल रही थी। इसके साथ ही वह अपना ट्रांसफर चाहती थी। इसी वजह से वह परेशान चल रही थी। प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। फिर भी अपने स्तर से जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed