फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The sword of termination hangs on the inactive 56 ASHAs of Junawai Block

जुनावई ब्लाक की निष्क्रिय 56 आशाओं पर सेवा समाप्ति की लटकी तलवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
The sword of termination hangs on the inactive 56 ASHAs of Junawai Block
संभल। जुनावई ब्लाक की निष्क्रिय 56 आशाओं की सेवा समाप्ति की तलवार लटक रही है। दस दिन में इन आशाओं ने मातृ वंदना योजना के तहत पंजीकरण नहीं कराया, तो उनको निलंबित कर दिया जाएगा। समीक्षा मीटिंग के बाद डीएम ने एमओआईसी को यह आदेश दिए हैं। डीएम के आदेश से आशाओं में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जुनावई ब्लाक में 169 आशाएं है। काफी संख्या में ऐसी आशाएं हैं, जो काम नहीं कर रही है। मातृ वंदना योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ किसी को नहीं दिलवाया और न ही कोई कार्य किया है। ब्लाक में 56 आशाएं ऐसी हैं, जिन्होंने पिछले 90 दिनों में एक भी संस्थागत प्रसव नहीं कराया है। डीएम ने निष्क्रिय आशाओं की सेवा समाप्ति के आदेश दिए हैं। एमओआईसी को आदेश दिए हैं कि यदि दस दिन में मातृत्व वंदना योजना के तहत आशाएं आवेदन नहीं कराती हैं, तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएं। डीएम के आदेश से एमओआईसी ने विभागीय कर्मचारियों को अवगत करा दिया है। इस आदेश से कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। डीएम ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि कोई भी आशा बिना ड्रेस के प्रसव रूप में प्रवेश नहीं करेगी। प्राइवेट ड्रेस में आने पर अनुपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। डीएम ने कहा कि आशाओं के द्वारा निजी नर्सिंग होम में प्रसव कराने की प्रशासन को शिकायतें मिल रहीं हैं।
विज्ञापन

ब्लाक में 56 आशाएं निष्क्रिय हैं। डीएम ने उन्हें हटाने के आदेश दिए हैं। आशाओं को दस दिन का समय दिया गया है। इस दौरान आशाएं काम नहीं करती हैं तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विरास यादव, एमओआईसी चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed