{"_id":"612939a48ebc3e7a103bc23c","slug":"the-students-submitted-a-memorandum-to-the-collectorate-for-not-showing-the-marks-in-the-mark-sheet-chandausi-news-mbd400656536","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंक तालिका में अंक न दर्शाए जाने को लेकर छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंक तालिका में अंक न दर्शाए जाने को लेकर छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संभल। परीक्षा परिणाम के तहत अंक तालिका में अंक न दिए जाने को लेकर छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। डीआईओएस ने छात्र-छात्राओं से दोबारा परीक्षा फार्म भरने की बात कही। वहीं, छात्र-छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताई है।
शुक्रवार सुबह 11 बजे करीब कलक्ट्रेट पहुंचे चंदौसी के आरएस इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि बीते दिनों यूपी बोर्ड की ओर से इंटर की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था। परीक्षा परिणाम में सामने आया कि कालेज के इंटर के छात्र-छात्राओं की अंक तालिका में अंक नहीं दर्शाए गए थे। छात्र-छात्राओं को प्रमोट कर दिया गया था, जबकि दूसरे विद्यालयों के इंटर कक्षा के छात्र-छात्राओं की अंक तालिका में अंक दर्शाए गए थे। इससे साफ होता है कि विद्यालय की ओर से यूपी बोर्ड के लिए छात्र-छात्राओं के अंक ही नहीं उपलब्ध कराए गए थे। छात्र-छात्राओं का कहना था कि पूरे मामले में प्रधानाचार्य से भी बातचीत की गई थी, लेकिन कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिला। बाद में जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं से बात की, इसमें डीआईओएस की ओर से दोबारा परीक्षा के लिए फार्म भरने की बात कही गई। अब 18 सितंबर 2021 को परीक्षा है। इतने कम समय में परीक्षा की तैयारी किया जाना असंभव है। इस बीच यश अग्रवाल, आदित्य राजपूत, कुमकुम, प्रिया, आकाश, राघव, इमरान, धीरज, राहुल व फैजल आदि मौजूद रहे।
पूरे मामले में विद्यालय की गलती तो है। इसको लेकर विद्यालय की रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई है।
मनोज कुमार आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला संभल