फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The state of the health fair... expired glucose bottles, junk on the concentrator

Sambhal News: आरोग्य मेले का हाल... ग्लूजकोज की एक्सपायर्ड बोतलें, कंसंट्रेटर पर जंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The state of the health fair... expired glucose bottles, junk on the concentrator
संभल। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के दौरान सरायतरीन में स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। यहां ग्लूकोज की एक्सपायर्ड बोतलें रखी मिलीं। बोतलों पर एक्सपायरी की तिथि जुलाई 2025 दर्ज थी। कई बोतलें गत्ते के डिब्बे में भरी थीं। लैब में धूल का माहौल नजर आया। ऑक्सीजन कसंट्रेटर पर जंक लगी थी तो ऑक्सीजन सिलिंडर धूल फांक रहा था। अस्पताल में सिर्फ दो बेड ही मिले।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को दोपहर 1.07 बजे डॉ. कुशाग्र गुप्ता, फार्मासिस्ट मनोज, एलटी अरुण कश्यप, स्टाफ नर्स शालिनी हर्बट, सपोर्ट स्टाफ अफसर सुल्ताना और रूबी मिलीं। यहां 54 मरीजों का निशुल्क उपचार किए जाने की बात सामने आई। इनमें बुखार के 12, त्वचा रोग के आठ, शुगर के 17, खांसी-जुकाम के 10 मरीज आए। तीन गर्भवती महिलाएं भी दवा लेने आईं।
विज्ञापन

अस्पताल के टीकाकरण कक्ष में रोशनी नहीं थी। बताया गया कि अभी-अभी वायरिंग में कुछ गड़बड़ हो गई है। अस्पताल में ग्लूकोज की एक्सपायर्ड बोतलें, जंक लगा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और धूल फांकता सिलिंडर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
अस्पताल में अगर इस तरह की अव्यवस्था है तो इसकी जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाएगा।
- डॉ. सुनील त्यागी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी संभल नगर क्षेत्र
00000000000
स्वास्थ्य मेले में 2428 रोगियों का हुआ उपचार, सबसे ज्यादा त्वचा रोगी
संभल। जिले में 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और पांच नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। जिसमें 35 चिकित्सकों एवं 133 पैरा मेडिकल स्टाफ ने 2428 रोगियों का उपचार किया। इनमें 1121 पुरुष, 903 महिलाएं और 404 बच्चे रहे।
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बुखार के 314, त्वचा रोग के 471, दमा के 298, मधुमेह रोग के 129, नेत्र रोग के 52, उच्च रक्तचाप के 65 रोगी रहे। बुखार को लेकर 21 मरीजों की मलेरिया तथा 15 रोगियों की डेंगू की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत 79 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन संबंधी परामर्श व सामग्री के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था रही। आशाओं ने सोर्स रिडक्सन एवं संचारी रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। एक युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत 197 व्यक्तियों को तंबाकू छोड़ो परामर्श भी दिया गया। मेले का सीएमओ डॉ. तरुण पाठक आदि ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed