{"_id":"62d075167df4fb6fc84d1918","slug":"the-sp-who-entered-with-the-pistol-was-stopped-after-beeping-chandausi-news-mbd434623368","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल के साथ घुसे एसपी को बीप बजने पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल के साथ घुसे एसपी को बीप बजने पर रोका
विज्ञापन
The SP who entered with the pistol was stopped after beeping
सादे कपड़े पहन एसपी ने बृहस्पतिवार की दोपहर जिला न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। सरकारी पिस्टल लेकर न्यायालय भवन में घुस रहे एसपी को मेटल डिटेक्टर की बीप बजने पर पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। एसपी के मास्क हटाने पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे एसपी चक्रेश मिश्रा सादा कपड़ों में जिला न्यायालय के गेट पर दो पर पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर एसपी ने न्यायालय परिसर का भ्रमण करना शुरू कर दिया। भ्रमण करने के बाद जब एसपी न्यायालय भवन में प्रवेश कर रहे थे, तो वहां मेटल डिटेक्टर की बीप बजने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। तलाशी लेने पर एसपी के पास सरकारी पिस्टल मिली। एसपी के मास्क हटाने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें पहचान लिया और न्यायालय परिसर में तैनात चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। इसके बाद एसपी ने सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम पहुंचे। यहां आपरेटर के नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर बाउंड्री की सुरक्षा जरूरी है। इसलिए दिन में चार से पांच पुलिसकर्मियों द्वारा गश्त की जाए। इसके अलावा न्यायाधीशों की आवासीय कालोनी के बाहरी तरफ भी गश्त कराई जाए जिससे सुरक्षा बनी रही। उन्होंने बताया कि जिला न्यायालय में आने वाले मुल्जिमों का बैरक का व्यवस्था ठीक है, हर मुल्जिम की तलाशी ली जा रही है। जो कुछ खामी मिली हैं, उसमें सुधार के निर्देश दिए हैं।