फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The sound of an ambulance going to the CHC resonated

सीएचसी को लेकर जाते एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The sound of an ambulance going to the CHC resonated
चंदौसी के गांव कोकावास के पास 102 एंबुलेंस में कराई गई महिला की डिलावरी। - फोटो : CHANDAUSI
कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कोकावास में 120 एंबुलेंस में महिला को प्रसव पीड़ा होने पर डिलीवरी कराई गई। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी द्वारा महिला का प्रसव कराया गया।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव छाबड़ा निवासी अमित की पत्नी बविता को प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस को फोन किया था। शाम करीब 4:52 बजे एंबुलेंस अमित कुमार के घर पहुंची। ईएमटी निशाद कमाल ने शीघ्र ही बबीता को एंबुलेंस में बैठाकर सीएचसी के लिए लेकर चल दिए। शाम 5:10 बजे गांव कोकावास के पास महिला को अधिक प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद ईएमटी ने बबीता के साथ आई महिला के साथ मिलकर गर्भवती महिला का प्रसव कराया। इसमें नवजात बच्ची ने जन्म लिया। 102 एंबुलेंस पर चालक अमरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला ने दिया 108 नंबर एंबुलेंस में बच्ची को जन्म
108 नंबर एंबुलेंस में महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इस बीच जच्चा व बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं।
एंबुलेंस के पायलट रोहताश व ईएमटी मानपाल सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम विकासखंड पंवासा के गांव कैलमुड़ी निवासी गर्भवती महिला अमलेश के परिजनों की कॉल आई। कॉल सुनने के बाद एंबुलेंस महिला के घर पहुंची। महिला मरीज को अस्पताल लाते समय रास्ते में डिलीवरी हो गई। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed