{"_id":"68ed5cc8159830e2e30a98a1","slug":"the-son-of-an-electrician-hurt-by-beating-hanged-himself-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-128045-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पिटाई से आहत बिजलीकर्मी के बेटे ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पिटाई से आहत बिजलीकर्मी के बेटे ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
मृतक रंजीत का फाइल फोटो।
- फोटो : रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर हलियापुर के झुरहू का पुरवा के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर व टैंकर।
संभल। मुरादाबाद मार्ग पर स्थित बिजलीघर परिसर निवासी टीजीटू धर्मपाल के बेटे रंजीत (23) ने रविवार को रात 7:45 बजे उधार दिए रुपये वापस मांगे तो आरोपी युवक ने रिश्तेदारों के साथ उसकी पिटाई कर दी। रंजीत के भाई और परिजन मौके पर गए तो भाई के साथ भी मारपीट की गई। हालांकि भाई रंजीत को घर ले आया लेकिन मारपीट से आहत होने पर रंजीत ने 9:15 बजे घर में पंखे में कपड़े के फंदे से लटककर जान दे दी। रंजीत के भाई ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
टीजीटू धर्मपाल की तैनाती सैदनगली बिजलीघर पर है। धर्मपाल के सबसे बड़े बेटे रंजीत तमिलनाडु में सिलाई का काम करते थे। रंजीत 10 दिन पहले ही घर आए थे। छोटे भाई विश्वास ने बताया कि रंजीत ने शिव कॉलोनी के निमेश उर्फ सोनू को 4-5 दिन पहले 3000 रुपये उधार दिए थे। रंजीत ने 11 अक्तूबर को रुपये वापस मांगे तो नहीं दिए। 12 अक्तूबर को रात 7:45 बजे रंजीत निमेश उर्फ सोनू के घर गए तो वहां उसके रिश्तेदार सतेंद्र, रविंद्र और प्रेम ने रंजीत पिटाई कर दी।
रंजीत ने भाई विश्वास को फोन कर बताया कि यह लोग उनके साथ झगड़ा कर रहे हैं। विश्वास और परिजन रात 8.30 बजे मौके पर पहुंचे तो देखा कि रंजीत के साथ मारपीट व गाली गलौज की जा रही थी। किसी तरह रंजीत को बचाया तो लोगों ने विश्वास के साथ भी मारपीट की। विश्वास रंजीत को लेकर घर आ गया।
विज्ञापन
विश्वास ने बताया कि पिटाई से होने पर रंजीत रात 9रू15 बजे घर में पंखे में कपड़े के फंदे से लटक गए। कुछ देर बाद परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर रंजीत को नीचे उतारा और चंदौसी मार्ग पर निजी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि विश्वास की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
0000000000
रंजीत की मौत पर बिलख रहे परिजन
संभल। रंजीत की मौत पर परिजन बिलखते रहे। मां जानकी, पिता धर्मपाल, भाई विश्वास, विवेक, बहन आशा और मौनी की आंखों के आंसू नहीं थम रहे थे। बताया कि धर्मपाल की हालत ठीक नहीं रहती है। रंजीत पर ही घर चलाने की जिम्मेदारी थी। किसी भी भाई-बहन की शादी भी नहीं हुई है। घर पर पहुंचे लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाई। संवाद