फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The soldier injured in the accident died, the other is undergoing treatment.

Sambhal News: हादसे में घायल सिपाही की मौत, दूसरे का चल रहा उपचार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The soldier injured in the accident died, the other is undergoing treatment.
संभल। सड़क हादसे में घायल यूपी पुलिस के सिपाही जिला बिजनौर के थाना अफजलगढ़ अंतर्गत गांव नवाबपुरा निवासी कृष्ण कुमार नैनवाल (32) की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उनका साथी मुख्य आरक्षी विकास चौधरी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दोनाें बुधवार की शाम सात बजे के करीब रजपुरा थाना क्षेत्र में गवां-बबराला मार्ग पर हीरो एजेंसी के नजदीक हादसे में घायल हो गए थे। इसमें कृष्ण कुमार गंभीर घायल हुए थे। दोनों पुलिसकर्मी लैपर्ड वाहन लेकर गश्त करने के लिए क्षेत्र में निकले थे। हसनपुर की ओर से आ रही बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। कृष्ण कुमार रजपुरा थाने की पुलिस चौकी गवां पर तैनात थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद पुलिस दोनों को गवां के निजी अस्पताल में ले गई थी। जहां से कृष्ण कुमार को मुरादाबाद रेफर किया गया था। रात दो बजे के करीब उपचार के दौरान मौत हो गई। 1993 में जन्मे मृतक कृष्ण कुमार नैनवाल वर्ष 2015 बैच के सिपाही थे और करीब पांच माह पहले ही रजपुरा थाने में तैनाती हुई थी। सिपाही की मौत की खबर से थाना परिसर में गम का माहौल है। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति हादसे के बाद भाग गया। सीओ गुन्नौर ने बताया कि मुख्य आरक्षी विकास की तहरीर पर बाइक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद पहुंचे परिजन, रो-रोकर बुरा हाल
सिपाही के परिजन हादसे के बाद मुरादाबाद पहुंच गए। पत्नी पुष्पा नैनवाल और दो साल के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि बेटा ड्यूटी करता था। उसकी पत्नी घर पर ही परिजनों के साथ रहती थी। मौत के बाद पुष्पा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed