{"_id":"6111845d8ebc3e7abe3622a0","slug":"the-roof-of-the-kutcha-house-fell-in-the-rain-the-woman-injured-sambhal-news-mbd398738666","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में कच्चे मकान की छत गिरी, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में कच्चे मकान की छत गिरी, महिला घायल
विज्ञापन
संभल। बरसात की नमी के चलते कच्चे मकान की छत गिर गई। इसमें भोजन बना रही महिला दब गई। हादसा होता देख महिला के पति ने शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के लोग आ गए। किसी तरह महिला को बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के पास उपचार के लिए ले गए। महिला की हालत में सुधार है।
सोमवार की रात करीब आठ बजे पवांसा गांव निवासी मुमताज की पत्नी मेहसर भोजन बना रही थी। इसी दौरान मकान की छत गिर गई। जिसमें महिला दब गई। हादसा जिस समय हुआ महिला का पति बरामदे में बैठा हुआ था।
महिला के पति ने बताया कि उनका मकान पूरी तरह कच्चा है। छत बारिश की नमी के चलते गिरी है। इस हादसे में पीड़ित ग्रामीण की बाइक और घरेलू सामान दब गया। इस हादसे में काफी नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी ओर महिला का उपचार गांव के निजी चिकित्सक के द्वारा कराया गया है। हालत में सुधार है।