फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The roof of the house collapsed, three people including two innocent children were injured

Sambhal News: मकान की कच्ची छत गिरी, दो मासूम समेत तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
The roof of the house collapsed, three people including two innocent children were injured
कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर में बारिश से गिरा मकान। संवाद
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर में बारिश के कारण सोमवार को मकान की कच्ची छत गिर गई। इसके मलबे में दबकर गृहस्वामी दिनेश की पत्नी विमला देवी, छह माह का मासूम निशांत और तीन वर्षीय प्रशांत दबकर घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव लखनपुर निवासी दिनेश और श्याम सगे भाई हैं। दोनों परिवार के साथ एक ही घर में रहते हैं। दोनों के बराबर कमरे हैं। सोमवार की सुबह करीब छह बजे दोनों भाई खेत पर चले गए थे। इस बीच श्याम की पत्नी माया देवी घर के आंगन में झाड़ू लगाने लगी। कुछ ही देर में दिनेश का कमरा भरभराकर नीचे गिर गया। इसमें विमला देवी, निशांत और प्रशांत दब गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए और उन्हें मलबे से बाहर निकाला। घायलों को संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed