फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The roof collapsed and a woman died after being trapped under the rubble

Sambhal News: भरभराकर गिरी छत, मलबे में दबकर महिला की मौत

Mon, 11 Aug 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 11 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The roof collapsed and a woman died after being trapped under the rubble
असमोली (संभल)। गांव शकरपुर में शनिवार की रात गांव निवासी मनसुख के मकान की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। छत के मलबे में दबकर उनकी पत्नी हरप्यारी (62) की मौत हो गई, जबकि मनसुख गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जिले में लगातार हो रही बारिश कहर बरपाने लगी है। अब तक कई हादसे हुए हैं। शनिवार को असमोली क्षेत्र के गांव शकरपुर में रक्षाबंधन पर मनसुख के दामाद और उनकी बेटी आई थी। सभी लोग रात में मकान में थे। इस दौरान कच्ची छत के दो गोले टूटकर गिर गए। इसमें सभी लोग बाहर आ गए, लेकिन मनसुख व उनकी पत्नी हरप्यारी नहीं निकल सकी। इसके बाद पूरी छत भरभराकर गिर गई। पड़ोस के मकान में सो रहे बेटों ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़कर आए और दोनों को निकालने की कोशिश की। एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद परिजन दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने हरप्यारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनसुख की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed