फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The roads of Babrala got submerged after the rain

बारिश के बाद बबराला की सड़कें हुईं जलमग्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

बारिश के बाद बबराला की सड़कें हुईं जलमग्नगुन्नौर (संभल)।तहसील क्षेत्र में शनिवार की दोपहर साढ़े तीन बजे झमाझम बारिश हुई।पानी का निकास नहीं होने से नगर की अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गईं।

विज्ञापन
The roads of Babrala got submerged after the rain

विस्तार

बारिश के बाद बबराला की सड़कें हुईं जलमग्न
विज्ञापन

गुन्नौर (संभल)। तहसील क्षेत्र में शनिवार की दोपहर साढ़े तीन बजे झमाझम बारिश हुई। बारिश से बबराला नगर पंचायत के जल निकासी के प्रबंधों की पोल खोल दी। पानी का निकास नहीं होने से नगर की अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गईं। जलभराव की वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली है।

बबराला नगर समेत आसपास के क्षेत्र में शनिवार को भी इंद्रदेव की विशेष मेहरवानी रही। दोपहर साढ़े तीन बजे हल्की बूंदाबांदी के बाद जमकर बारिश हुई। हालात ये हो गए कि आधे घंटे में ही बबराला नगर की अधिकांश सड़कें जलमग्न हो गईं। इंदिरा चौक से रेलवे स्टेशन तक करीब ढेड़ फीट गहरा पानी जमा हो गया। सेंटर पाइंट, टंकी मोहल्ला, मस्जिद वाली की गली समेत अधिकांश सड़कें बारिश के पानी में डूब गईं। ऐसे में कुछ देर तक लोगों के कदम सड़कों पर थम गए। हालात सामान्य होने के बाद आवागमन सामान्य हुआ। वहीं गुन्नौर नगर की सदर बाजार, तहसील रोड, जमुना मोहल्ला के अलावा भी अधिकतर सड़कों पर भी बारिश के बाद जलभराव देखने को मिला। नाले चोक होने की वजह से सड़कों का पानी घरों तक पहुंच गया। इसकी वजह से घर की महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं झमाझम बारिश में बच्चों ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed