फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The Right to Information is an extremely powerful weapon for every citizen.

Sambhal News: सूचना का अधिकार प्रत्येक नागरिक के लिए बेहद शक्तिशाली हथियार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The Right to Information is an extremely powerful weapon for every citizen.
जुनावई/बबराला। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त रविवार को बबराला पहुंचे। जहां उनका स्वागत किया गया। यहां उन्होंने संजय कुमार एडवोकेट के पिता के देहांत पर शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की महत्ता पर विशेष चर्चा की और इसे देश के प्रत्येक नागरिक के लिए एक बेहद शक्तिशाली हथियार बताया।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि आरटीआई अधिनियम के तहत देश का कोई भी आम नागरिक मात्र 10 रुपये का शुल्क खर्च करके अपने काम की सर्वाधिक महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह अधिकार देश में मतदान करने जितना ही पवित्र और महत्वपूर्ण है। जिस प्रकार विधानसभा में विधायक और संसद में सांसद को प्रश्न पूछकर सूचना प्राप्त करने का अधिकार होता है, ठीक उसी प्रकार आरटीआई के माध्यम से देश के आम नागरिक को भी वही ताकत मिलती है।
विज्ञापन

कहा कि अब देश में प्रथम सूचना आयोग का ऐसा डिजिटल ढांचा तैयार हो चुका है, जिससे देश के सभी लोग ऑनलाइन जुड़ रहे हैं। अब किसी भी नागरिक को दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बल्कि देश का प्रत्येक व्यक्ति अपने गांव में घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से सूचना प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नागरिकों को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई रिपोर्ट या जानकारियों का कभी भी दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। इस कानून का इस्तेमाल हमेशा अच्छे कार्यों और समाज की भलाई के लिए किया जाना चाहिए।

इस मौके नायब तहसीलदार अमित कुमार, चंद्र शेखर गुप्ता, गौरव कुमार गुप्ता, देवेंद्र कुमार गुप्ता, संजय कुमार एडवोकेट, सोहनलाल गुप्ता, प्रेमपाल गुप्ता, कौशल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, विमल गुप्ता, पंजाबी गुप्ता, नेमचंद्र गुप्ता, छेदालाल गुप्ता, अमित यादव, दिनेश कुमार सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed