फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The report of the high level committee has reached the government, the decision of the district police headquarters may be taken soon

Sambhal News: हाईलेवल कमेटी की रिपोर्ट शासन तक पहुंची, जल्द हो सकता है जिला पुलिस मुख्यालय का निर्णय

Tue, 04 Mar 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 04 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The report of the high level committee has reached the government, the decision of the district police headquarters may be taken soon
संभल। शहर के आसपास में पुलिस मुख्यालय के लिए जमीन का निरीक्षण कर लौटी हाईलेवल कमेटी की रिपोर्ट शासन में पहुंच गई है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही पुलिस का जिला मुख्यालय बनने पर निर्णय हो सकता है। एसपी कार्यालय बहजोई से संभल स्थानांतरित होने की संभावना ज्यादा है। 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद संभल अतिसंवेदनशील श्रेणी में है।
विज्ञापन

शासन भी संभल की स्थिति पर निगरानी कर रहा है। इसके चलते ही हाईलेवल कमेटी का गठन किया गया था। इसी कमेटी की रिपोर्ट पर पुलिस के जिला मुख्यालय को लेकर निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन

18 और 19 फरवरी को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में हाईलेवल कमेटी शासन ने संभल भेजी थी। इस कमेटी के द्वारा हयातनगर थाना क्षेत्र के कमालपुर सराय और संभल कोतवाली क्षेत्र के लाडम सराय में कई सरकारी और निजी जमीनों का निरीक्षण किया गया था। इन जमीनों से दूसरे जिले की सीमाओं को नक्शे के माध्यम से समझा था। माना जा रहा है कि इन दोनों थाना क्षेत्र के आसपास ही जमीन पर निर्णय कमेटी द्वारा लिया गया है। शासन स्तर से स्पष्ट होने के बाद ही माना जाएगा कि पुलिस का जिला मुख्यालय संभल शहर के आसपास बनाया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि पुलिस का जिला मुख्यालय संभल में बनाए जाने की संभावना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000

13 वर्ष बाद भी जिले के अधिकारियों को नहीं मिला है स्थायी कार्यालय


संभल जिला वर्ष 2011 में सृजित हुआ था। पुलिस और प्रशासन के कार्यालय अभी अस्थायी तौर पर बहजोई ब्लॉक से संचालित होते हैं। जिला मुख्यालय के लिए जमीन क्रय कर ली गई है। पुलिस लाइन का निर्माण चल रहा है। लेकिन 14 वर्ष के बाद भी जिले के अधिकारियों को स्थाई कार्यालय नहीं मिला है। डीएम, एसपी और सीडीओ के कार्यालय बहजोई ब्लॉक में बने हैं। मंडी समिति से पुलिस लाइन का संचालन होता है। अन्य जिला स्तरीय अधिकारी इधर-उधर अस्थायी कार्यालय से जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

0000000000000

तत्कालीन सरकारें ने भी नहीं दिखाई दिलचस्पी
तत्कालीन मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती ने संभल जिले की घोषणा की थी। उन्होंने जिले को भीमनगर नाम दिया था। सपा शासनकाल में भीमनगर नाम बदला गया और जिले का नाम संभल रखा गया। मुख्यालय की अधिसूचना पवांसा ब्लॉक क्षेत्र में हुई। भाजपा शासन में अधिसूचना संशोधित करते हुए बहजोई को केंद्र बिंदू माना और बहजोई में जिला मुख्यालय बनाने का निर्णय हुआ। इसी बदलाव के चलते 14 वर्ष का समय बीत गया लेकिन स्थाई मुख्यालय नहीं बन सका।


000000000000

जिला मुख्यालय भी संभल में बनने की चर्चा
जिला मुख्यालय के लिए बहजोई के नजदीक जमीन क्रय कर ली गई लेकिन अब चर्चा है कि पुलिस का जिला मुख्यालय बनने के बाद जिला मुख्यालय भी बहजोई से संभल ही स्थानांतरित किया जाएगा। हालांकि अधिकारियों ने इस सूचना को भ्रामक बताया है।क्यों कि बहजोई के नजदीक जमीन क्रय की जा चुकी है और इस तरह की कोई सूचना अधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।
00000000000000
100 दिन संभल बवाल को, पुलिस की सतर्कता अभी भी बरकरार
24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल को 100 दिन हो गए हैं। पुलिस की निगरानी और चौकसी अभी भी बरकरार है। शहर में अमन शांति कायम पुलिस प्रशासन द्वारा कायम करा दी गई है लेकिन बवाल में जो उपद्रवी शामिल थे उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। 74 उपद्रवियों के पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं। इन उपद्रवियों की सूचना देने पर पुलिस इनाम भी देगी। इसकी भी घोषणा की गई है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि सतर्कता शहर में लगातार बनी रहेगी। बवाल में जो वांछित आरोपी हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास भी लगातार जारी हैं।


00000000000000
हाईलेवल कमेटी की रिपोर्ट क्या है। इसकी जानकारी हमें नहीं मिली है। शासन स्तर से भी कोई सूचना नहीं मिली है। यदि शासन स्तर से कोई सूचना मिलेगी तो जरूर जानकारी साझा की जाएगी।
डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed