फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The rain accompanied by the storm wreaked havoc, dozens of trees and poles felled.

Sambhal News: आंधी संग आई बरसात ने ढाया कहर, दर्जनों पेड़ व खंभे गिरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The rain accompanied by the storm wreaked havoc, dozens of trees and poles felled.
चंदौसी। बृहस्पतिवार की देर रात आई आंधी और बरसात से कई थानों पर पेड़ व बिजली के खंभे और सड़कों के किनारे लगे होर्डिंग्स उड़ गए। हाईवे पर सड़क किनारे खड़े पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने इन सड़क पर पड़े पेड़ों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। करीब एक घंटे तक आंधी के साथ बरसात होने से जहां काफी नुकसान हुआ वहीं गर्मी से काफी राहत मिली। शहर में कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, कुछ दीवारें भी आंधी में ढह गई।
विज्ञापन



रात में करीब साढ़े नौ बजे हवा चलनी शुरू हुई और आंधी का रूप धारण कर लिया। इसी के साथ बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बरसात शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक आंधी के साथ बरसात होती रही। इसमें छतों पर पड़ी लोगों के टिनशेड के साथ ही होर्डिंग टूट कर उड़ गए। कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन आंधी से बागवानों को भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


बनियाठेर में खंभे गिरने से आपूर्ति ठप



बनियाठेर। क्षेत्र में आंधी संग बरसात से कई जगह विजली के खंभे और पेड़ टूट गए। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मुरादाबाद हाईवे पर बड़ी संख्या में पेड़ गिरे, जिन्हें पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर देर रात तक हाईवे से हटाते हुए यातायात बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही गांव देहात में भी आंधी से बड़ी संख्या में पेड़ गिरे हैं। गांव अकरौली में डेढ़ सौ वर्ष पुराना पिलखन का पेड़ दो हिस्सों में बंट गया। यह पेड़ टूटकर आसपास के मकान पर टिक गया। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मानकपुर नरौली गांव में महिला के मकान के आगे पड़ी टिन तेज हवा से उड़ गई। उसने अपने चार बच्चों के साथ सारी रात भीगते हुए बिताई। जंगल में कई पेड़ टूट कर हाईटेंशन लाइन व विद्युत पोल पर गिरे, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कस्बों से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति गुल हो गई और सड़कों पर कीचड़ और जलभराव के हालात वन गए। मुख्य मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा। देहात क्षेत्र के कई इलाके में सुबह के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed