फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Quacks vented their anger nodal officer health department, officers sealed hospital

Sambhal: स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी पर झोलाछाप ने निकाली जमकर भड़ास, अफसर ने सील कर दिया अस्पताल

Mon, 23 Oct 2023 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 23 Oct 2023 02:09 AM IST
सार

पंजीकरण के कागज मांगने पर नोडल अधिकारी से अभद्रता करने के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। झोलाछापों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. विरास यादव गांव लहरा नगला श्याम पहुंचे। वहां अपंजीकृत क्लीनिक चला रहे अमित कुमार से उनकी तनातनी हो गई।

विज्ञापन
Sambhal: Quacks vented their anger nodal officer health department, officers sealed hospital
अस्पताल किया सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुनावई के गांव लहरा नगला श्याम में झोलाछाप ने पंजीकरण के कागज मांगने पर नोडल अधिकारी क्वैक्स डॉ. विरास यादव के साथ अभद्रता की है। नोडल अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा बिना पंजीकरण संचालित चार लैब को सील कर दिया गया।

विज्ञापन


रविवार को झोलाछापों के खिलाफ अभियान के दौरान नोडल अधिकारी क्वैक्स डॉ. विरास यादव ने जुनावई क्षेत्र के गांव लहरा नगला श्याम में पहुंचे। वहां अपंजीकृत क्लीनिक चला रहे अमित कुमार से कागज दिखाने को कहा। इस पर क्लीनिक संचालक और नोडल अधिकारी के बीच तनातनी हो गई।
विज्ञापन


आरोपी ने उनके साथ अभद्रता की। नोडल अधिकारी क्वैक्स ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। वही नोडल अधिकारी ने गांव लहरा नगला श्याम में दो, गांव झुकेरा में देवपाल के क्लीनिक को सील कर दिया। साथ ही जुनावई क्षेत्र में स्थित संजीवनी नाम से अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब को भी सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुन्नौर में कृष्णा नाम से अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब को सील किया गया। नोडल अधिकारी क्वैक्स डॉ. विरास यादव ने बताया कि गांव लहरा नगला श्याम में स्थित क्लीनिक की काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थी। क्लीनिक पर अमित कुमार से चिकित्सा संबंधी कागज दिखाने को कहा गया। तो उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उनके खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed