फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The principal did not give permission to open the cupboard.

Sambhal News: प्राचार्या से अलमारी खोलने की नहीं मिली अनुमति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The principal did not give permission to open the cupboard.
चंदौसी(संभल)। एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज की अवैतनिक सचिव, पालिकाध्यक्ष और प्राचार्या के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को काॅलेज समिति के रिन्युअल के लिए अलमारी से जरूरी कागजात लेने के लिए अवैतनिक सचिव के कॉलेज पहुंचने पर मामला फिर से गरमा गया। हालांकि सचिव ने कॉलेज स्टाफ की मौजूदगी में अलमारी का ताला खुलवाया। बता दें कि एनकेबीएमजी पीजी कालेज की प्राचार्या डॉ. अलका अग्रवाल और अवैतनिक सचिव व नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। सचिव की ओर से प्राचार्या पर शिक्षकों व कर्मचारियों से दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए। जबकि प्राचार्या ने सचिव पर अनावश्यक हस्तक्षेप और काॅलेज में गुटबंदी कराने का आरोप लगाया था। काॅलेज के स्टाफ ने दो माह पहले प्राचार्या के कार्यालय के बाहर धरना भी दिया था। तब अवैतनिक सचिव ने मध्यस्थता की कोशिश की, पर बात नहीं बनी। वहीं प्राचार्या ने भी एक लिपिक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। शुक्रवार को उस समय मामला फिर से गरमा गया, जब अलमारी खोलने के लिए प्राचार्या से अनुमति नहीं मिलने पर अवैतनिक सचिव कॉलेज पहुंचीं और स्टाफ की मौजूदगी में अलमारी का ताला खुलवाया। सचिव का कहना था कि कॉलेज समिति का रिन्युअल होना है, जिसके लिए कुछ प्रपत्रों की आवश्यकता थी। प्राचार्य की अनुमति न मिलने पर उन्हें स्वयं आना पड़ा। अलमारी खोले जाने के दौरान वहां प्राचार्या को नहीं बुलाया गया। प्राचार्य डाॅ. अलका अग्रवाल ने कहा कि उनके संज्ञान में रिन्युअल से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा होगा तो विश्वविद्यालय उनसे संपर्क करेगा, किसी सचिव से नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस लिपिक के कहने पर यह कार्रवाई हुई है, उसे विश्वविद्यालय प्रशासन पहले ही निलंबित करने का आदेश दे चुका है।
विज्ञापन

-----------
मेरे संज्ञान में रिन्युअल से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा होता तो विश्वविद्यालय उनसे संपर्क करेगा, किसी सचिव से नहीं। जिस लिपिक के कहने पर यह कार्रवाई हुई है, उसे विश्वविद्यालय प्रशासन पहले ही निलंबित करने का आदेश दे चुका है।- डॉ. अलका अग्रवाल, प्राचार्या एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज चंदौसी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed