फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The pond overflowed due to rain, dirty water reached the houses, causing trouble

Sambhal News: बारिश से उफना तालाब, घरों तक पहुंचा गंदा पानी, परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The pond overflowed due to rain, dirty water reached the houses, causing trouble
कुढ़फतेहगढ़। गांव हुलासपुर में दो दिन तक लगातार हुई बारिश से तालाब का पानी उफनकर घरों तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। तालाब के पानी के साथ घरों में जहरीले कीड़े भी पहुंच रहे हैं। बीमारियों के फैलने खतरा बढ़ गया है। ब्लाक बनियाखेड़ा के गांव हुलास नगर में आबादी के बीच स्थित तालाब का पानी दो दिन की बारिश में निकटवर्ती घरों व रास्तों में भर गया है, जिससे ग्रामीणों को तालाब के गंदे पानी में होकर निकलना पड़ रहा है। घरों में तालाब का पानी भरने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरा होने पर काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। घरों में जहरीले कीड़े निकलने लग हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नाला होने की वजह से घरों से निकलने वाला गंदा पानी तालाब में एकत्र होता है। गंदे पानी में मच्छर आदि कीट पनपते हैं, जिनसे गांव में संचारी रोग फैलने का भय बना रहता है। अमरपाल, जगदीश, राजेश, नन्हे, आराम सिंह, होतेलाल, निरंजन, राहुल, राजू, गोपाली, सत्यपाल, ऐदल, अनिल, हरपाल, सत्यभान आदि एक दर्जन से अधिक घरों में पानी भर गया। ग्रामीणों ने पानी के निकास के लिए नाला निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed